Washington: वाशिंगटन की पेपर मिल में बड़ा धमाका, केमिकल टैंक फटने से कई लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Washington paper mill explosion:अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के लॉन्गव्यू शहर में बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, शहर के पल्प और पेपर मिल में केमिकल टैंक फट गया, जिससे कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई गंभीर रूप से घायल हो गए. सोशल मीडिया पर जारी एक संयुक्त बयान में निप्पॉन डायनाववे पैकेजिंग कंपनी और स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि टैंक फटने की  कारण कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि कई लोगों की जान भी गई है. हालांकि, अभी तक मरने वालों की सही संख्या नहीं बताई गई है.

वहीं, स्थानीय पुलिस, फायर विभाग और कंपनी अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार सुबह निप्पॉन डायनाववे पैकेजिंग फैक्ट्री में व्हाइट लिकर नाम के केमिकल वाला टैंक फट गया. बता दें कि यह केमिकल कागज बनाने की प्रक्रिया में इस्तेमाल होता है.

बॉब फर्ग्यूसन ने हादसे पर जताया दुख 

इस दौरान, वाशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने सोशल मीडिया पर हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया. उन्होंने कहा कि राज्य के इकोलॉजी विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया है. बॉब फर्ग्यूसन ने कहा कि “मेरी टीम और मैं लॉन्गव्यू में हुए इस बड़े केमिकल विस्फोट की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. हमारे राज्य के इकोलॉजी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि इस हादसे में लोगों की जान गई है. मेरी संवेदनाएं कर्मचारियों, उनके परिवारों और राहत-बचाव में लगे लोगों के साथ हैं.”

हादसे की वजह की जांच में जुटी टीम 

लॉन्गव्यू फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि वह निप्पॉन डायनाववे फैक्ट्री में हुए खतरनाक केमिकल हादसे पर काम कर रहा है. केमिकल ट्रीटमेंट वाले बड़े टैंक के फटने से कई लोग झुलस गए और घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया. अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा गया है, ताकि राहत और बचाव का काम आसानी से चल सके. यह फैक्ट्री वाशिंगटन और ओरेगन की सीमा के पास कोलंबिया नदी के किनारे स्थित है. वाशिंगटन स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ इकोलॉजी के अनुसार, यहां क्राफ्ट पल्प और पेपर मिल के साथ-साथ लिक्विड पैकेजिंग प्लांट भी है. फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है.

Latest News

मीडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एर्दोगन और नेतन्याहू में जुबानी जंग

Iran Israel War: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयब एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच जुबानी जंग...

More Articles Like This

Exit mobile version