सिवानः आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर किया पथराव, एक जवान सहित तीन घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Must Read

मैरवा। बिहार में पुलिस पर हमले की घटनाएं आम होती जा रही है। इसी क्रम में बीते मंगलवार की देर रात पुल सिवान जिले में शराब छापामारी के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव करने के साथ ही पत्थरबाजी की, जिसमें एक बीएमपी के जवान सहित तीन लोग घायल हो गए। पथराव में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह मामला सिवान के मैरवा थाना क्षेत्र के चुपचुपवा गांव का है। बताया गया है कि अवैध शराब की छापामारी के विरोध में मंगलवार देर रात काफी संख्या में ग्रामीण मैरवा थाना परिसर पहुंच गए और हो-हल्ला के बीच घेराव करते हुए हंगामा करने लगे। जब तक पुलिस उन पर काबू करने की सोचती, आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया।

गुस्साएं लोगों ने अग्निशामक वाहन सहित थाने की तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अपने बीच-बचाव में पुलिस ने भी ग्रामीणों पर लाठियां चटकाई, जिसमें एक वृद्ध घायल हो गया। वहीं, घटना में एक पुलिसकर्मी और थाना के निजी कॉन्ट्रैक्ट वाहन चालक भी घायल हो गया। ग्रामीण पुलिस पर एक युवक का मोबाइल और रुपये छीनने का भी आरोप लगाया हैं। हालांकि, पुलिस इससे अनभिज्ञता जाता रही है।

थाना परसिर में पथराव की घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस ने रात में ही चुचुपवा गांव में छापामारी की। इस दौरान चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। दूसरी तरफ छापामारी को लेकर गांव में दहशत व्याप्त है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है। अधिकांश युवक गांव छोड़कर फरार हैं। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

25 October 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 25 October 2026: 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में शरद...

More Articles Like This