Agra News: यूपी में भगवान राम की 400 साल पुरानी 4 ऐतिहासिक मूर्तियां किसने चुराई, जानिए किस पर लगा आरोप

Must Read

आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आगरा (Agra) में सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, आगरा में भगवान श्रीराम की 4 ऐतिहासिक मूर्तियां चोरी ( Historical Idols Missing) हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक ये मंदिर आगरा के जटपुरा इलाके में है. बताया जा रहा है कि मूर्तियां लगभग 400 साल पुरानी हैं.

आपको बता दें कि इस मामले में स्थानीय पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. आगरा पुलिस की मानें तो, मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर के पुजारी और उनकी पत्नी के खिलाफ मूर्ति चोरी का मामला दर्ज कराया है. फिलहाल देखना ये है कि इस मामले में क्या कुछ निकलकर सामने आता है.

राम मंदिर समिति के प्रबंधक ने दी जानकारी

इस मामले में राम मंदिर समिति के प्रबंधक रामदास कटारा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मंदिर का निर्माण मुगल काल के दौरान हुआ था. सम्राट अकबर के दरबार में मंत्री राजा टोडरमल ने ये मंदिर बनवाया था. इस मंदिर में कीमती धातुओं और पत्थरों से बनी मूर्तियों को लगभग 400 साल पहले स्थापित किया गया था.

मंदिर के पुजारी और उनकी पत्नी पर लगे आरोप

आपको बता दें कि शिकायत के मुताबिक मूर्तियों के गायब होने के बारे में मंदिर के पुजारी और उनकी पत्नी से स्थानीय लोगों ने पूछताछ की. आरोप है कि इसके बाद दोनों ने लोगों के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. कटारा ने बताया कि आरोपी ने समिति के सदस्यों को धमकी दी. साथ ही मंदिर के स्वामित्व का दावा भी किया. आरोप है कि मंदिर के पुजारी को पुरुषों के एक समूह का समर्थन प्राप्त है, जो मंदिर की जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं, आरोपी ने मामले खंडन करते हुए इसे साजिश करार दिया है.

मामले में एसीपी ने दी जानकारी

इस मामले में एसीपी गिरीश कुमार सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति से मिली शिकायत के आधार पर पुजारी आचार्य दीपमणि शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. हम मूर्तियों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं.

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This