कर्नाटक में फ्री बस योजना: विधायक रूपकला ने बस का लगा दिया बैक गियर, फिर…

Must Read

बेंगलुरूः कर्नाटक में सरकार बनाने के बाद से सिद्दारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी पांच गारंटियों को पूरा करने में लगी है. इसी कड़ी में हाल ही में सिद्दारमैया सरकार ने अपनी शक्ति योजना का शुभारंभ किया है. खुद सीएम सिद्धारमैया ने इस योजना के शुभारंभ के मौके पर कंडक्टर बनकर महिला यात्रियों को यात्रा कराई थी. वहीं, अन्य इलाकों में कांग्रेस के विधायक और मंत्रियों ने इसकी शुरुआत की थी. इसी क्रम में कोलार गोल्ड फील्ड्स से कांग्रेस विधायक रूपकला एम शशिधर ने बस चलाई थी। तभी उन्होंने गलती से बैक गियर लगा दिया, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई.

कई गाड़ियों से टकराई

दरअसल, 11 जून को कर्नाटक में शक्ति योजना की शुरुआत की गई थी. कोलार गोल्ड फील्ड्स इलाके में वहां से विधायक रूपकला एम शशिधर ने महिलाओं के लिए ‘शक्ति योजना’ का उद्घाटन करने के लिए केएसआरटीसी की बस चलाई थी. इस दौरान उन्होंने बैक गियर लगा दिया था. जिससे यह दुर्घटना हुई. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि वो बैक गियर लगा रही हैं, और बस पार्किंग में पीछे खड़ी अन्य गाड़ियों से टकरा जाती है. हालांकि, जैसे ही ऐसा हुआ, तभी पास में खड़े बस चालक ने तत्काल में स्टियरिंग पकड़ी और स्थिति को संभाल लिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This