Rakhi Sawant ने Salman Khan की शादी के लिए मांगी मन्नत, इस चीज को न पहनने की खाई कसम

Must Read

Rakhi Sawant: एंटरटेनमेंट की क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर कुछ ऐसा कर देती है, जिसकी वजह से वो चर्चा में आ जाती हैं. राखी कभी अपनी हरकतों, तो कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में राखी सावंत (Rakhi Sawant) एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं. जहां वो नंगे पैर नजर आईं थी.

ये भी पढ़े:- Bareilly Viral Video: ‘RPF जवान ने पहले युवक को जड़ा थप्पड़, फिर बाइक को मारी लात’, वायरल हुआ वीडियो

राखी ने बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान (Salman Khan) की शादी के लिए मन्नत मांगी है. सोशल मीडिया पर जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में राखी सावंत ने पिंक कलर के ब्लेजर से अपना सिर ढका है और वह नंगे पैर चलती नजर आ रही हैं. राखी कहती हैं- मेरी मन्नत है. मैं श्रीलंका, दुबई से बिना चप्पल के आई की सलमान खान की शादी हो जाए. मैं तब तक चप्पल नहीं पहनूंगी.

यूजर्स ने किए ढेर सारे कमेंट

राखी सावंत (Rakhi Sawant) के वीडियो पर यूजर्स भर-भर के कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- फिर तो ये मरते दम तक चप्पल नहीं पहनेगी. वहीं एक ने लिखा- राखी पागल हो गई है. कुछ भी करती रहती है. वहीं कई लोग हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं.

यहां देखें वीडियो:

https://www.instagram.com/reel/CuQuClfRlPF/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This