Vande Bharat का सफर करने वालों के लिए खुशखबरी!, इतने प्रतिशत घटे टिकटों के दाम

Must Read

Rail Fare Decrease: रेल से सफर करने वालों यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, रेलवे ने फैसला लिया है कि रेलवे एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक की कटौती करेगा, वंदे भारत के यात्रियों को फायदा होगा. बता दें कि हाल ही में इसको लेकर खबर सामने आई थी. जिसमे कहा गया था कि वंदेभरत के किराए में कुछ कमी की जा सकती है. ऐसे में आज रेलवे बोर्ड की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. बता दें, रेलवे बोर्ड के इस फैसले से उन यात्रियों को सीधा फायदा होगा जो वंदे भारत या एसी चेयरकार वाली ट्रेनों से सफर करते हैं.

ये भी पढ़ेंः SAWAN 2023: यहां है विश्व का सबसे बड़ा स्वयंभू शिवलिंग, हर साल बढ़ता है आकार

जानकारी हो कि हाल ही में खबर सामने आई थी कि कई रुटों पर वंदेभारत ट्रेने अपनी फुल कैपेसिटी के साथ नहीं चल रही है. ऐसे में रेलवे बोर्ड उस प्रकार की वंदेभारत ट्रेनों के किराए में कमी कर सकता है. वहीं इसको लेकर ये खबर सामने आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार रेलवे एसी चेयर कार, एक्जीक्यूटिव क्लास के किराए में 25 प्रतिशत तक की कटौती करेगा. जानकारी हो कि रेलवे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले 30 दिनों के दौरान 50 प्रतिशत से कम ऑक्यूपेंसी वाली ट्रेनों को शामिल किया जाएगा. वहीं ये छूट तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Heavy Rainfall Alert: उत्तराखंड जाने की प्लानिंग करने वाले हो जाएं सावधान! भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This