Totka: सिर्फ 3 घंटे में पूरी होगी मनोकामना, सावन में बेलपत्र के नीचे करें ये महाउपाय

Must Read

Belpatra ke Totke: भगवान शिव के आराधना के पावन महीने सावन की शुरुआत हो गई है. भगवान शंकर को बहुत ही दयालु देवता माना गया है. ऐसी मान्यता है कि आपके लाइफ में चाहेत कितनी भी बड़ी मुसीबत आ जाए, यदि आप सच्चे मन से भगवान शिव को याद कर लें, तो आपकी सारी परेशानी पलभर में समाप्त हो जाएगी. यदि आपके लाइफ में कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है और उससे आप तत्काल छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से आपकी परेशानी कुछ ही घंटे में समाप्त हो जाएगी. आइए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में…

धार्मिक मान्यतानुसार भगवान शिव को बेलपत्र बहुत प्रिय है. इसलिए उनकी पूजा में बेलपत्र अवश्य चढ़ाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र के तीन पत्ते त्रिदेव का प्रतीक है. तीन पत्ते वाले बेलपत्र में सत, रज और तम तीनों गुण होते हैं. जिस घर में बेलपत्र का वृक्ष होता है, वहां मां लक्ष्मी का साक्षात वास होता है. इतना ही नहीं बेलपत्र के वृक्ष के नीचे वाले स्थान को काशी के तीर्थ के समान माना गया है.

3 घंटे में पूरी होगी मनोकामना
अगर आपके सामने अचानक ऐसी परिस्थिति आ जाए, जिसका निराकरण तत्काल संभव है तो आप अपने घर के आस-पास स्थिति ऐसे शिव मंदिर में जाएं, जहां पर बेलपत्र का पेड़ हो. बेलपत्र के वृक्ष के नीचे किसी भी कंकड़ को भगवान शंकर का स्वरूप मानकर पूजा करें. इस कंकड़ पर एक साबित चावल या मूंग का दाना चढ़ाते हुए एक लोटा जल अर्पित करें. साथ ही भगवान शंकर से अपनी समस्या को बताएं. ऐसा करने से भगवान शंकर की कृपा से आपकी मनोकामना दो-तीन घंटे में समाप्त हो जाएगी.

बेलपत्र के नीचे रखें शिवलिंग
पवित्र सावन माह में बेलपत्र के पेड़ के नीचे शिवलिंग रख कर पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि बेलपत्र के पेड़ में भगवान स्वंभू का वास होता है. इसलिए बेलपत्र के नीचे शिवलिंग स्थापित कर भगवान शंकर की पूजा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है और हमारी मनचाही मुराद पूरी हो जाती है.

ये भी पढ़ेंः SAWAN 2023 HANUMAN PUJA: सावन में महादेव के साथ करें बजरंगबली की पूजा, दूर होंगे सारे संकट…

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This