Vastu Tips: धन-दौलत के साथ मान-सम्मान में भी होगी वृद्धि, आज ही करें ये चमत्कारी उपाय

Must Read

Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि यदि हम वास्तु के नियमों का पालन करते हैं और घर के सभी काम उसी हिसाब से करते हैं, तो हमारे घर में वास्तु दोष नहीं लगेगा, जिससे हमारे घर में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी. इतना ही नहीं जिस घर में वास्तु दोष नहीं होता है, वहां धन दौलत के साथ समाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र के कुछ ऐसे महत्वपुर्ण उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से आपके घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं होगी.

घर की तरक्की के उपाय

स्वास्तिक का चिन्ह
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह 9 अंगुल चौड़ा और 9 अंगुल बनाए. ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक चिन्ह बनाने से घर में रोग व शोक में कमी आती है. साथ ही सौभाग्य व समृद्धि में वृद्धि होती है.

तुलसी का पौधा
घर के मुख्य दरवाजे के दायीं तरफ समी और तुलसी का पौधा लगाएं और इसकी नियमित पूजा करें. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और घर की तरक्की होती है.

घर की शांति के लिए
यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा सुख-शांति बरकरार रहे तो, घर में रोज सुबह झाड़ू पोछा लगने के बाद गंगा जल में हल्दी डालकर पान के पत्ते से पूरे घर में छिड़काव करें. ऐसा करने से घर की सुख-शांति में बरकत होती है.

अनार का पौधा
यदि आपने कोई प्लाट खरीदा है और घर बनने का संयोग नहीं बन रहा है तो, पुष्य नक्षत्र योग में उस प्लाट में अनार का पौधा लगा दें इस उपाय को करने से जल्द ही गृह निर्माण का योग बन जाता है.

पूजा घर में देवी-देवता के प्रतिमाओं पर चढ़ाए गए फुल व भोग प्रतिदिन बदल दें, क्योंकि बासी फुल से घर में वास्तु दोष लगता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ेंः आर्थिक तंगी से हैं परेशान! आज ही घर ले आएं ये 5 चीजें, रातों-रात बदल जाएगी किस्मत

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This