Weather Update: NCR में हल्की बारिश से मौसम सुहाना, हिमाचल और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी

Must Read

Weather Update: देश के कुछ हिस्सों में बारिश से तबाही है तो कुछ जगहों पर मानसून कमजोर पड़ने लगा है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इसी के साथ देश के सात राज्यों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है.

एनसीआर में हल्की बारिश
आज सुबह दिल्ली के साथ सटे कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार आज दिन भर इन क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के साथ देश के सात राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की संभावना है. वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई और पूणे में बारिश होने की संभावना है.

उधर हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, में हल्की से मध्यमबारिश का पूर्वानान है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के कारण कई रास्तों पर आवागमन बाधित है. वहीं, कुछ जगहों पर बादल फटने से तबाही देखने को मिली है.

देश के सात राज्यों में अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि आगामी 26 जुलाई तक देश के कुल 7 राज्यों में भारी से भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने गुजरात और महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. उधर कर्नाटक, ओडिशा, मध्यप्रदेश, केरल और गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी है.

दक्षिणी राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी आने वाले 2 दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिलेगी. पूर्वोत्तर राज्यों में मिजोरम, मणिपुर, और त्रिपुरा के साथ अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें-

Latest News

हूती लड़ाकों ने सऊदी अरब में अरामको के ठिकानों पर किया हमला, तेज धमाकों से हिला रियाद

Houthi Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई जोरदार धमाके सुने गए. ये विस्फोट देश के नागरिक सुरक्षा...

More Articles Like This