जिलाधिकारी का आदेश, कल इस जिले में बंद रहेंगे सभी विद्यालय; जानिए वजह

Must Read

मुरादाबाद न्यूज: उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालय और प्राइवेट विद्यालयों में छुट्टी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दरअसल, सावन के आखिरी सोमवार पर निकलने वाली कावड़ यात्रा को देखते हुए मुरादाबाद में कल यानी 28 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इससे पहले जनपद के स्कूलों को 26 से 28 अगस्त तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया था. ऐसे में कल 28 अगस्त को स्कूलों को बंद रखना है.

जिलाधिरी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी के नोटिस के अनुसार सावन माह के आखिरी सोमवार के चलते जनपद के सभी स्कूलों को बंद रखना है. जनपद में निकलने वाली भारी संख्या में कावड़ियों की भीड़ को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है. बता दें कि शहर में भारी संख्या मे कावड़ियों के आने के कारण रोड जाम होने और अन्य परेशानियो को देखते हुए ये फैसला जिलाधिकारी ने किया गया है. आपको बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के स्कूलों में 26 से 28 अगस्त तक अवकाश की घोषणा की गई थी. ऐसे में कल सावन के आखिरी सोमवार के दिन सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

कब खुलेंगे स्कूल
मुरादाबाद में 26 अगस्त से 28 अगस्त के अवकाश के बाद 29 अगस्त को विद्यालय खुलेंगे. जिले के सभी विद्यालय (सरकारी और प्राइवेट) अब दिन मंगलवार से अपने पूर्व निर्धारित समय से खुलेंगे. आपको बता दें कि एक दिन स्कूल खुलने के बाद प्रदेश भर के सभी विद्यालय 30 अगस्त को पुनः रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This