UP News: ‘मत करो शादी…’ बेटी के आगे गिड़गिड़ाया बेबस पिता, प्रेमी संग लड़की ने लिए फेरे

Must Read

Auraiya Lover Marriage News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक प्रेमी और प्रेमिका ने थाने में बने मंदिर में घर वालों की बिना मर्जी के शादी कर ली. इस शादी के बीच लड़की का पिता सामने खड़ा होकर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बेटी अपने प्रेमी संग सात फेरे लेती रही. इस दौरान मांग में सिंदूर भरकर प्रेमी-प्रेमिका पति-पत्नी बन गए. हैरानी की बात ये है कि, शादी थाना परिसर में बने मंदिर में संपन्‍न हुई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी और न ही पिता की चीख पुकार करने पर लोगों का हुजूम दिखाई दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला.

ये है फिल्मी कहानी
दरअसल, यह पूरा मामला औरैया जिले के दिबियापुर कस्बे के संजय नगर का है. जहां की रहने वाली शबनम यादव को नितिन से प्यार था. दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे. हालांकि बिरादरी अलग होने के चलते घर वाले शादी के खिलाफ थे. जिसके बाद दोनों ने घर वालों के इस फैसले को दरकिनार कर भाग जाने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-

UP News: अब WhatsApp से सीधे जनता से जुड़ेंगे सीएम योगी, लॉन्च हुआ वॉट्सऐप चैनल

गिड़गिड़ाता रहा पिता
शबनम और नितिन थाने के अंदर बने मंदिर में पंडित को बुलाकर शादी की. जब इस बात की जानकारी लड़की के पिता को लगी तो वह भागकर थाने पहुंच गए. फेरे ले रही बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा. ये सब हंगामा देख, वहां मौजूद लोगों ने उन दोनों की शादी करवाई. इस दौरान पिता गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन बेटी ने एक ना सुनी और अपने प्रेमी संग सात फेरे लेती रही.

पुलिस को भनक तक नहीं
इस पूरे मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि अंदर चल रहे इस मामले की भनक पुलिस को भी नहीं लगी. दिबियापुर थाने के सब इस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि शबनम और नितिन बालिग थे और थाने आकर उन्होंने कहा कि वे शादी करना चाहते हैं, लेकिन घर वाले इसके खिलाफ हैं. हालांकि, इस शादी और पिता के रोकने पर भी पुलिस द्वारा कोई एक्शन न लिए जाने पर पुलिस कुछ भी नहीं कह रही है. बल्कि मामले को लेकर ये कहा गया कि, लोग अक्सर मंदिर में बैठने आ जाते हैं, क्योंकि रेलवे स्टेशन है और कंस्ट्रेशन का काम भी चल रहा है तो इस बात का ध्यान नहीं दिया. बहरहाल शबनम और नितिन दोनों ही इस शादी से खुश हैं और दोनों ने एक दूसरे की मर्जी से शादी की है.

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This