UP News: पति निकला नपुंसक तो थाने पहुंची पत्नी, सुहागरात पर सच्चाई जान विवाहिता के उड़े होश

Must Read

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां पर एक पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला ने अपने पति पर नपुंसकता का आरोप लगया है. इतना ही नहीं महिला का कहना है कि पति ने इस वजह से उससे दूरी बना ली. महिला का आरोप है कि इस बात की जानकारी जब उसने ससुराल वालों को दी, उन्होंने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

जानिए पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला आगरा जिले के पिनाहट इलाके का है. यहां के भदरौला कस्बे के रहने वाली महिला की शादी 8 महीने पहले गाजियाबाद में हुई थी. गाजियाबाद के निवासी विशाल से युवती की शादी काफी धूम-धाम से की गई थी. बताया जा रहा है कि लड़की के घरवालों ने अपनी हैसियत से ज्यादा बढ़-चढ़कर खर्च किया था. लड़की के पिता ने शादी में लगभग 10 लाख रुपए तक खर्च किए थे. लकड़ी ने बताया कि शादी के बाद पता चला कि उसका पति नपुंसक है. इस बात की जानकारी विवाहिता ने ससुराल वालों को दी, जिसके बाद वे विवाहिता पर ही आग बबुला हो गए.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट की है. साथ ही विवाहिता के घरवालों से एक बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए दहेज की मांग की है. दहेज की मांग ना पूरा होने के कारण पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया. इसके बाद पीड़िता अपने मायके में रह रही है. पीड़िता ने इस पूरे प्रकरण की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है. पुलिस ने पति विशाल और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेत उत्पीड़न और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This