Prabhas Wedding: क्या तिरुपति में शादी करने वाले हैं प्रभास, जानिए किसने दिया अपडेट?

Must Read

Prabhas Wedding: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सालार’ (Salaar) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दरअसल, बाहुबली स्टार अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं. कुछ समय पहले एक्टर का नाम साउथ की खुबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के साथ जोड़ा गया था. इसके बाद उनका नाम आदिपुरुष की को-स्टार कृति सेनन (kriti Sanon) से जुड़ा था. इस बीच प्रभास की शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.

एक्टर की रिश्तेदार ने किया खुलासा
आपको बता दें कि हाल ही में प्रभास की शादी से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है. एक्टर की आंटी श्यामला देवी ने बातचीत के दौरान कहा, “हमारे पास दुर्गम्मा का आशीर्वाद है. भगवान हम सभी का अच्छे से ख्याल रखेगा. प्रभास की शादी जरूर और जल्द ही होगी. हम उनकी शादी में आप सभी मीडिया वालों को इनवाइट करेंगे. साथ ही इसका सेलिब्रेशन भी करेंगे.”

ये भी पढ़ें- Border 2 Sunny Deol: ‘बॉर्डर 2’ के लिए सनी देओल ने साइन की डील! होगी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म

प्रभास ने बताई शादी की लोकेशन
बता दें कि आदिपुरुष के प्रमोशन के दौरान प्रभास ने शादी की लोकेशन का भी जिक्र किया था. तब उन्होंने कहा था, “मैं तिरुपति में शादी करुंगा.” प्रभास का ये जवाब सुनकर फैंस बहुत खुश हुए थे. दरअसल, प्रभास हैंडसम बैचलर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं. इसलिए हर किसी को उनकी शादी का इंतजार है. ये उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि, शादी की डेट को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं किया गया है.

प्रभास का वर्कफ्रंट
दूसरी तरफ प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सालार’ इसी साल के अंत में 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘डंकी’ (Dunki) के साथ महाक्लैश करने के लिए तैयार है. अगर फिल्म सालार की बात करें, तो इसमें साउथ की एक्ट्रेस श्रुति हासन (Shruti Hasan) मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं.

Latest News

KAJARI MAHOTSAV 2026: मुंबई में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय और लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने यूं साझा किए विचार

KAJARI MAHOTSAV 2026: सपनों की नगरी मुंबई के मलाड ईस्ट स्थित शारदा ज्ञानपीठ इंटरनेशनल स्कूल में 22 अगस्त की...

More Articles Like This