प्रत्येक कार्य में परमात्मा की उपस्थिति का रखना चाहिए ख्याल: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, भक्तिमय व्यवहार- साधु का समय बहुत ही मूल्यवान होता है। भक्ति सर्वत्र संभव है। राह चलते, गाड़ी में प्रवास करते या दुकान में बैठकर व्यापार करते- सर्वकाल एवं सर्वत्र बिराजने वाले परमात्मा की भक्ति तो चाहे जहां और चाहे जब हो सकती है। व्यापारी व्यापार करता है, इसमें कोई दोष नहीं। उचित नफा कामना भी पाप नहीं, परंतु ग्राहक के अज्ञात या भोलेपन का नाजायज फायदा उठाकर उसे लूट लेना पाप है।

प्रत्येक कार्य में परमात्मा की उपस्थिति का ख्याल रखकर आचरण करो। तुम्हारा व्यवहार भक्तिमय बन जायेगा। यदि आप भगवान का सतत स्मरण रखते हुए बोलोगे तो आपके वचन भी सत्य ही होंगे। भक्ति दो-तीन घंटे की ही नहीं, चौबीस घंटे की करो। अपने व्यवसाय के तरीके को भक्तिमय बनाओ।

सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना,श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर(राजस्थान).

ये भी पढ़े: Today Horoscope: आज किसे मिलेगी गुड न्यूज और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए राशिफल

Latest News

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आई तेजी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today: अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, या फिर सोने चांदी...

More Articles Like This