न आलीशान कार, न हेलिकॉप्टर…, बैलगाड़ी पर हुई दुल्हन की विदाई, Video वायरल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral Video: हर दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है. लोग इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं. कोई शादी में कार से एंट्री करता है, तो कोई हेलिकॉप्टर से, तो वहीं कोई शानदार डांस करके. शादी के तमाम वीडियोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं.

बैलगाड़ी पर हुई दुल्हन की विदाई

वायरल वीडियो दुल्हन की विदाई के दौरान का है. जिसमें दुल्हन की फिल्मी नहीं बल्कि अनोखी विदाई देखने को मिली है. वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को शादी करके बैलगाड़ी से ले जा रहा है. बैलगाड़ी पर आगे दूल्हा खड़ा तो वहीं, दुल्हन उसके पीछे बैठी नजर आ रही है. इतना ही नहीं, उनके साथ-साथ पूरे बाराती भी बैलगाड़ी पर बैठे हैं. इस वीडियो को देखकर हर कोई शॉक्ड हो जाएगा. आप भी देखें वीडियो…

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akash Akash K (@akash_masoom_ladka)

लोग कर रहे कमेंट

इस वीडियो को @akash_masoom_ladka नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा- भाई कसम से मन जीत लिया आपने. भारतीय संस्कृति को आपने सभी के सामने कैसे रखा है. दूसरे ने लिखा-लड़की की तारीफ होनी चाहिए जो ऐसे जाने को मान गई.

Latest News

Rose Day 2026: रोज डे पर सिर्फ गुलाब देना काफी नहीं, इन संदेशों को भेजकर कहें अपने दिल की बात

Rose Day 2026: आज यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. दुनियाभर में 7 से...

More Articles Like This