जेल में बंद Arvind Kejriwal ने कार्यकर्ताओं के लिए भेजा संदेश, 14 अप्रैल को AAP करने जा रही ये बड़ा काम!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Liquor Policy Scam: शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आप कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश भेजा है. जिसे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक बैठक के दौरान सभी नेताओं से साझा किया. सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल से मंगलवार (9 अप्रैल) को जेल में मुलाकात की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंडेबकर जयंती को ‘संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में मनाया जाए.

जेल से केजरीवाल ने भेजा संदेश

जेल में केजरीवाल से मुलाकात के बाद सुनीता केजरीवाल ने अपने आवास पर नेताओं की एक बैठक बुलाई थी. जिसमें उन्होंने सभी विधायकों और पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता की सेवा जारी रखें, जिससे किसी को कोई भी परेशानी न हो. इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने कहा, सीएम अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंडेबकर की जयंती को ‘संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में मनाया जाए. सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा, 14 अप्रैल को पूरे देश में AAP कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने इक्ट्ठा होकर देश को बचाने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल तानाशाह सरकार के हर अत्याचार को बर्दाश्त करने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़े: ईद-उल-फितर: दिल से मिले दिल, भाईचारगी के रिश्ते में घुली सेवईं की मिठास

Latest News

Mahashivratri 2026 Wishes: शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं…, महाशिवरात्रि पर अपनों को भेजें ये भक्ति भरे संदेश

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2026) का पावन पर्व सनातन धर्म के विशेष पर्वों में से एक है. भगवान...

More Articles Like This