UP News: नुक्कड़ सभा में बोले राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा- हमको कुर्ता ही नहीं पैजामा भी चाहिए

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: राज्यसभा सांसद और पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार की रात मुंशीपुलिया चौराहे पर आयोजित नुक्कड़ सभा में मौजूद जनता से कहा कि लोकसभा चुनाव में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पूरब विधानसभा उप चुनाव से प्रत्याशी ओ. पी. श्रीवास्तव को रिकॉर्ड जीत दिलानी है. उन्होंने जनता से पूरब प्रत्याशी ओ पी श्रीवास्तव को पूर्व मंत्री और पूरब के विधायक रहे स्व. आशुतोष टंडन गोपाल से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की.

गोपाल टंडन के सपनों को साकार करेंगे ओ पी श्रीवास्तव

उन्होंने कहा कि ओ पी श्रीवास्तव, गोपाल टंडन के सपनों को साकार करेंगे. उन्होंने कहा कि लखनऊ पूरब विधानसभा के विकास में यदि जरूरत पड़ी तो अपनी निधि भी देंगे. पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की यादों को ताज़ा करते हुए कहा कि अटल जी ने एक सभा में कहा था कि किसी कार्यकर्ता ने उनसे पूछा कि आपका कुर्ता अच्छा लग रहा है,

तो उन्होंने कहा था कि कुर्ता लोकसभा और पैजामा हमारी विधानसभा है. मतलब कुर्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं, तो पैजामा ओ पी श्रीवास्तव हैं. इसलिए हमको कुर्ता ही नहीं पैजामा भी चाहिए. मतलब लोकसभा में राजनाथ सिंह और पूरब विधानसभा से ओ पी श्रीवास्तव को रिकॉर्ड मतों से जितना है.

यह भी पढ़े: Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के खुले कपाट, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, PM मोदी के नाम पर हुई पहली पूजा

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This