Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर 303.62 अंक की मजबूती के साथ 73290.65 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.75 अंक की बढ़त के साथ 22292.30 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

ये इंडेक्स भी दिखे मजबूत

आज के कारोबार की शुरुआत में निफ्टी ऑटो इंडेक्स, निफ्टी फार्मा इंडेक्स, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। बीएसई ऑयल एंड गैस इंडेक्स और बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स भी बढ़त दर्ज की गई है. बैंक निफ्टी इंडेक्स 258.40 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 47,945.85 के लेवल पर खुले.

इन शेयरों में तेजी

एनएसई निफ्टी के शेयरों में टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एलटीआईमाइंडट्री, इंफोसिस और ओएनजीसी टॉप गेनर के तौर पर कारोबार करते दिखे. जबकि मारुति सुजुकी, पावर ग्रिड कॉर्प, टाटा मोटर्स, श्रीराम फाइनेंस और डिवीज़ लैब आज गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे. इससे पहले आज सुबह की शुरुआती कारोबार में एनएसई निफ्टी 50, 0.53 प्रतिशत बढ़कर 22,319.20 के लेवल पर शुरू हुआ, जबकि बीएसई सेंसेक्स 0.48 प्रतिशत बढ़कर 73,338.24 अंक पर पहुंच गया.

F&O बैन लिस्ट में आज शामिल कंपनियां

एनएसई ने 16 मई 2024 को एफएंडओ बैन लिस्ट में बलरामपुर चीनी मिल्स, बायोकॉन, बिड़लासॉफ्ट, ग्रेन्यूल्स, जीएमआर इंफ्रा, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, हिंदुस्तान कॉपर, वोडाफोन आइडिया, पीरामल एंटरप्राइजेज, सेल, इंडिया सीमेंट और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइज को शामिल किया है. एनएसई के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 15 मई 2024 को शुद्ध रूप से 2,832.83 करोड़ रुपये के स्‍टॉक बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,788.38 करोड़ रुपये के स्‍टॉक बेचे.

ये भी पढ़ें :- भीगे अंजीर खाने से सेहत को बड़े फायदें, भीगे अंजीर का पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This