नई दिल्लीः नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः नई दिल्ली से सनसनीखेज खबर आ रही है. नई दिल्ली इलाके के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला है, इससे दिल्ली पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं. दिल्ली के दमकल विभाग ने बताया कि इस मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

बता दें कि नॉर्थ ब्लॉक दिल्ली का सबसे सबसे सुरक्षित इलाकों में जाना जाता है. यहां कई मंत्रालय हैं. इसके आसपास राष्ट्रपति भवन, संसद भी है.

पहले भी मिले थे धमकी भरे ईमेल
मालूम हो कि इसी माह मई के दूसरे सप्ताह में दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और राजधानी के अस्पतालों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे. इस धमकी के बाद सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी. मामले में दिल्ली पुलिस जांच कर रही है. इसके कुछ दिनों बाद अस्पतालों में बम की धमकी वाले ईमेल मिले थे. यह दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पताल थे. इस धमकी के बाद कई अस्पतालों को खाली करा दिया गया था और जांच-पड़ताल की गई थी.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This