Stock Market: शेयर बाजार की पॉजिटिव शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्‍मक हुई है. आज बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का इंडेक्स निफ्टी 105.20 अंक की बढ़त लेकर 23,570.80 पर खुला, वहीं दूसरी ओर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेज का सेंसेक्स 242.53 अंक की तेजी के साथ खुलकर 77,235.31 के लेवल पर पहुंच गया. बैंक निफ्टी इंडेक्स 192.35 अंक चढ़कर 50,194.35 पर खुला. गिफ्ट निफ्टी ने बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 के लिए पॉजिटिव शुरुआत का संकेत दिया.

डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें

मंगलवार को सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.35 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं, जबकि ब्रेंट क्रूड की कीमतें 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.31 डॉलर पर कारोबार कर रही थीं. अमेरिकी डॉलर सूचकांक (डीएक्सवाई), जो छह विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्य को मापता है, 0.21 प्रतिशत गिरावट के साथ 105.30 पर आ गया.

बाजार को लेकर विदेशी निवेशकों का रुख

एनएसई के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, 14 जून को एफआईआई ने ₹2,176 करोड़ और डीआईआई ने ₹656 करोड़ के इक्विटी की खरीदारी की थी. बता दें कि बीते शुक्रवार को एफआईआई ने ₹15,691 करोड़ खरीदे और ₹13,515 करोड़ बेचे, जबकि डीआईआई ने ₹11,877 करोड़ खरीदे और 11,221 करोड़ रुपये बेचे.

ये भी पढ़ें :- भारतीय मूल की महिला की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This