भगवान बुद्ध की तपस्थली सारनाथ में जल्द नए कलेवर में दिखाई-सुनाई देगा लाइट एंड साउंड शो

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Varanasi News: सारनाथ भगवान बुद्ध की तपस्थली सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो अब नए कलेवर में दिखाई और सुनाई देगा. एनालॉग डिजिटल सराउंडिंग सिस्टम और एडवांस्ड लेज़र तकनीक से शो दिखाया जाएगा. भगवान बुद्ध के सारे प्रसंग को समेटे हुए लाइट एंड शो का संचालन पहले से उच्च तकनीक से करने की तैयारी चल रही है. दो भाषा में संचालित होने वाले लाइट एंड साउंड शो में भविष्य में तीसरी भाषा पाली को भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है. देव दीपावली के पहले पर्यटकों के लिए लाइट एंड साउंड शो शुरू करने का प्रयास पर्यटन विभाग की तरफ से किया जा रहा है.

हिंदी व अंग्रेजी भाषा में चलेगा शो, जल्द ही पाली भी जोड़ने की योजना

सारनाथ में अब भगवान बुद्ध की जीवनी और उनसे जुड़ा प्रसंग थ्री-डी इफ़ेक्ट में दिखाई देगा. उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि लाइट एंड शो के पुराने स्क्रिप्ट को और विस्तृत किया जा रहा है. इसमें भगवान बुद्ध की संपूर्ण जीवनी रहेगी. लाइट एंड साउंड शो की अवधि लगभग 35 से 40 मिनट की होगी. अभी ये शो हिंदी और इंग्लिश भाषा में चलेगा, लेकिन भविष्य में इसमें पाली भाषा जोड़ने की योजना है.

18 करोड़ रुपये से किया जाएगा आधुनिकीकरण

उपनिदेशक पर्यटन ने बताया कि एनालॉग नार्मल की जगह अब एनालॉग डिजिटल सराउंड सिस्टम और एडवांस लेज़र बेस्ड तकनीक से लाइट एंड शो दिखाया जाएगा, नई टेक्नॉलजी से संचालित होने वाले शो में आवाज और पिक्चर की क्वालिटी काफी उच्च गुणवक्ता की होगी. सारनाथ में पहले से चल रहे लाइट एंड साऊंड शो को नए और आधुनिक तकनिकी से बनाया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 18 करोड़ है.

यह भी पढ़े: गोरखपुरः CM योगी ने निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This