वजन घटाने के लिए परफेक्ट चॉइस है दलिया, जानें किस समय और कैसे पकाकर खाएं

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dalia For Weight Loss: भारतीय घरों में सुबह के नाश्‍ते में दलिया खाया जाता है. इसके अलावा जब भी कोई बीमार होता है तो डॉक्‍टर उसे दलिया खाने की सलाह देते हैं. बता दें कि दलिया वजन घटाने के लिए में बेहद कारगर माना जाता है. ऐसे में कुछ हेल्दी चीज डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो दलिया खाना शुरू कर दें. नाश्ते हो या डिनर दलिया पेट और शरीर के लिए बेस्‍ट मील है. मोटापा घटाने के लिए दलिया बेहद असरदार मील है. दलिया खाकर आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं 1 कटोरी दलिया में कितनी कैलोरी होती हैं और वजन घटाने के लिए कैसे दलिया का सेवन करना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो सुबह नाश्ते में दलिया खाना सबसे अच्छा माना जाता है. ब्रेकफास्‍ट में दलिया खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है. फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर दलिया खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है,‍ जिससे बार बार खाने की इच्‍छा नहीं होती. आप कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने से बचते हैं. आप चाहें तो डिनर में भी दलिया का सेवन कर सकते हैं.

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं दलिया

वजन घटाने के लिए आप दलिया को पसंदीदा सब्जियां डालकर पका सकते हैं. दलिया में प्याज, लहसुन, शिमला मिर्च, बीन्स, मटर और गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो 2 टुकड़े आलू भी डाल सकते हैं. स्वाद बदलने के लिए कभी दाल के साथ खिचड़ी की तरह भी दलिया बना सकते हैं. इसमें चावल की जगह दलिया डालना होगा. दूध वाला दलिया भी बनाकर खाया जा सकते हैं, लेकिन वजन घटाने वाले लोग इसमें मीठा न डालें.

1 कटोरी दलिया में कितनी कैलोरी

अगर आप 100 ग्राम दलिया खाते हैं जो बनकर 1 बड़ी कटोरी से भी अधिक हो जाता है, तो इससे शरीर को केवल 152 कैलोरीज मिलती हैं. दलिया लो कैलोरी फूड है. इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. एक कटोरी दलिया में आपका पेट आसानी से भर जाएगा. दलिया का जीआई 55 के आसपास है, जोकि बहुत कम है. डायबिटीज पेसेंट  भी दलिया आसानी से खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- Pitru Paksha: पितृपक्ष में देवी देवताओं की पूजा करनी चाहिए या नहीं, जानिए क्या है नियम

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This