Stock Market: गिरावट लेकर बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का इंडेक्‍स सेंसेक्स (BSE Sensex) 55.47 अंकों की गिरावट लेकर 79,486.32 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 51.15 अंक फिसल कर 24,148.20 के स्‍तर पर बंद हुआ.

बता दें कि गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 836.34 अंकों की गिरावट लेकर 79,541.79 के स्‍तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 50 भी 284.7 अंकों की गिरावट लेकर 24,199.35 के स्‍तर पर बंद हुआ था. आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है.

ये कंपनियां लाल निशान में बंद

बीएसई सेंसेक्स में लिस्‍टेड 30 में से 16 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. बाकी के 14 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, एनएसई निफ्टी 50 की भी 50 में 23 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए. वहीं 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए.

इनमें दर्ज की गई तेजी

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर आज सबसे अधिक 2.69 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए. इसके अलावा टाइटन के शेयर 2.13 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.90 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.44 फीसदी, इंफोसिस 1.31 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.18 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.78 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 0.69 फीसदी, सनफार्मा 0.64 फीसदी, पावरग्रिड 0.48 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.48 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.33 फीसदी, आईटीसी 0.19 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.16 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.06 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर 0.00 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

इन शेयरों में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 2.61 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. टाटा स्टील के शेयर 2.22 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.86 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.72 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.66 फीसदी, एनटीपीसी 1.56 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.53 फीसदी, भारती एयरटेल 0.47 फीसदी, टीसीएस 0.41 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.28 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.26 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.11 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- Bhagalpur News: घर में चल रही थी छठ पूजा की तैयारी, अचानक आ गया मगरमच्छ, फिर…

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्र की चाल आज बताएगी सभी राशियों का हाल, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 February 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This