असम सरकार ने बदला करीमगंज जिले का नाम, यहां जानिए नया नाम ?

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Assam Govt renames Karimganj District: असम सरकार ने मंगलवार को करीमगंज जिले का नाम बदलने की घोषणा की है. यह फैसला असम कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्‍होंने सोशल साइट ‘X’ पर पोस्‍ट कर कहा, ‘100 साल से भी अधिक पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को ‘श्रीभूमि’ यानी मां लक्ष्मी की भूमि के रूप में वर्णित किया था. आज असम कैबिनेट ने हमारे लोगों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा कर दिया है.’

अपने पोस्‍ट में हिमंत बिस्वा सरमा ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कहा गया कि करीमगंज का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का निर्णय ‘जिले के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा’.

सीएम ने जश्न का एक वीडियो किया शेयर

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को एक अन्य पोस्ट में नाम बदलने पर हुए जश्न का एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, श्रीभूमि जिले में उत्सव देखकर खुशी हुई. इसका पुराना नाम- करीमगंज, असमिया या बंगाली भावनाओं से जुड़ा हुआ नहीं था. श्रीभूमि इस क्षेत्र की प्राचीन संस्कृति के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है.

Latest News

ग्लोबल पावर की रैंकिंग में भारत के पास तेजी ऊपर उठने की क्षमता, एस. जयशंकर ने बताई देश के विकास की रफ्तार

India Global Power: दिल्ली में म्यूनिख लीडर्स मीटिंग में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अगले पांच से दस सालों...

More Articles Like This