Mumbai: धूं-धूं कर जलने लगी समंदर में तैरती नाव, 18 लोगों की बचाई गई जान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Boat Caught Fire: महाराष्ट्र में अलीबाग के पास समंदर में तैरती एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई. गनीमत रही की समय रहते ही नाव में सवार सभी लोगों को बचा लिया गया. बताया जा रहा है कि इस नाव में कुल 18 लोग सवार थें, जो समंदर में मछली पकड़ने के उद्देश्‍य से निकले थें, लेकिन शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक नाव में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.

नाव का 80 फीसदी हिस्सा जलकर राख

जानकारी के मुताबिक, यह बोट अलीबाग के पास स्थित साखर गांव के मारुति गण की थी, जिसका इस्‍तेमाल मछली पकड़ने के लिए किया जाता है. लेकिन यह नाव हादसे का शिकार हो गई. इस दौरान आसपास मौजूद नाविकों और कोस्‍टगार्ड के मदद से नाव सवार सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि नाव का करीब 80 प्रतिशत भाग जलकर खाक हो गया.

इसे भी पढें:-चमोली के माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में दबे 57 मजदूर, 10 को निकाला बाहर, अन्य की तलाश जारी

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This