शक्तिपीठ विंध्यवासिनी देवी के दर पहुंचीं एक्‍ट्रेस Akshara Singh, दर्शन कर लिया मां का आशीर्वाद

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
भोजपुरी एक्‍ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं. एक्‍ट्रेस यूपी के मिर्जापुर स्थित शक्तिपीठ विंध्यवासिनी देवी (Vindhyavasini Devi) के दर पहुंचीं, जहां उन्होंने दर्शन कर देवी का आशीर्वाद लिया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रशंसकों को बताया कि वह मंदिर पहुंचीं और देवी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया.
एक्‍ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “प्रयागराज में इवेंट करके लौटते हुए मां विंध्यवासिनी के दर्शन हुए.”अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई तस्वीरों में गुलाबी रंग की साड़ी पहने हाथों में माता के चढ़ावे का सामान लिए नजर आईं. वहीं, माथे पर रोली लगाए नजर आईं.
इससे पहले, एक्‍ट्रेस वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंची थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी थी. उन्‍होंने कैप्शन में मंदिर के पुजारी श्रीकांत शर्मा का उल्लेख करते हुए लिखा था, “फिल्म ‘रुद्र शक्ति’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है. इस मौके पर रुद्र की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. हमारे महाराज श्रीकांत जी के सानिध्य में रहकर पूजा करने का अनुभव ही कुछ और होता है.”
Latest News

IPL 2026: RCB के खिलाफ उसके घर में उतरेगी LSG, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2026 RCB Vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)...

More Articles Like This