Stock Market: शानदार तेजी लेकर बंद हुआ शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम के बाद ग्लोबल मार्केट में पॉजिटिव संकेत का असर भारतीय शेयर बाजार पर लगातार देखने को मिल रहा है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स (BSE Sensex) गुरुवार को 1000.36 अंक की धमाकेदार उछाल के साथ 83,755.87 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 304.25 अंक की तेज उछाल लेकर 25,549.00 के स्तर पर बंद हुआ.

आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी में सबसे अधिक लाभ में रहने वाले स्टॉक्स में श्रीराम फाइनेंस, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इटरनल, जियो फाइनेंशियल, अडानी पोर्ट्स शामिल रहे, जबकि नुकसान में रहने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, एसबीआई शामिल रहे.

52-सप्ताह के निचले लेवल पर रहे 37 शेयर  

भू-राजनीतिक तनाव कम होने से बढ़ते आशावाद और बाजार में भारी वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लगातार जारी रही. बाजार दिन के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गया. आज ट्रेडिंग सेशन में 37 शेयर ऐसे रहे जो 52-सप्ताह के निचले स्तर पर चले गए. 127 शेयर 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. गुरुवार के कारोबार में बीएसई मिडकैप 250 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 46,362.77 पर पहुंच गया. दूसरी ओर, बीएसई स्मॉलकैप 63 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 53,960.57 के स्‍तर पर स्थिर रहा.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 2,427. 74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,372. 96 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.

 

ये भी पढ़ें :- संसद से भी ऊपर हैं संविधान… मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई का बड़ा बयान

Latest News

T20 World Cup 2026 IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब न्यूजीलैंड से होगा खिताबी...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली. अब टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

More Articles Like This