‘उनके दिमाग में जहर नहीं…’, Diljit Dosanjh के सपोर्ट में उतरे Naseeruddin Shah

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Naseeruddin Shah Supports Diljit Dosanjh: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाकपन के लिए जाने जाते हैं. वह अक्सर फिल्मों और राजनीति पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. इस कड़ी में उन्होंने फिल्म ‘सरदार जी 3’ विवाद मामले में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ का खुलकर समर्थन किया. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीयों में पाकिस्तान को लेकर नाराजगी है, जिसके बाद से लोग पड़ोसी मुल्क के साथ-साथ पाकिस्तानी कलाकारों का भी विरोध कर रहे हैं.

फिल्म के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

दिलजीत की नई फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं. ऐसे में लोगों ने इस फिल्म के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. लोगों के विरोध-प्रदर्शन को देख दिलजीत और मेकर्स ने मिलकर इसे भारत में रिलीज न करने का फैसला लिया. यह फिल्म विदेशों और पाकिस्तान में रिलीज की गई.

दिलजीत के सपोर्ट में उतरे नसीरुद्दीन शाह

इसी विवाद के बीच नसीरुद्दीन शाह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर दिलजीत का समर्थन किया और कला, सरहदों और रचनात्मक स्वतंत्रता को लेकर अपनी बात रखी. नसीरुद्दीन शाह ने लिखा, “मैं दिलजीत के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं. जुमला पार्टी का ‘डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट’ बहुत समय से दिलजीत पर हमला करने का मौका ढूंढ रहा था. अब उन्हें लगता है कि आखिरकार वो मौका मिल गया है.” वह आगे कहते हैं कि फिल्म में जिस पाकिस्तानी अभिनेत्री को कास्ट किया गया है, उसका फैसला दिलजीत ने नहीं बल्कि डायरेक्टर ने किया था. लेकिन लोग डायरेक्टर को नहीं जानते, दिलजीत को जानते हैं इसलिए उसी पर हमला किया जा रहा है.

Sardaar Ji 3 Controversy: हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर दिलजीत दोसांझ के सपोर्ट में आए नसीरुद्दीन शाह, कह दी ये बात

फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं

अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”फिल्म की कास्टिंग के लिए दिलजीत जिम्मेदार नहीं हैं, निर्देशक हैं. लेकिन कोई नहीं जानता कि वह कौन हैं, जबकि दिलजीत को पूरी दुनिया जानती है. उन्होंने कास्ट के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि उनके दिमाग में कोई जहर नहीं भरा हुआ था. लेकिन कुछ गुंडे भारत और पाकिस्तान के आम लोगों के बीच रिश्ते और मेल-जोल खत्म करना चाहते हैं, पर हम ऐसा नहीं होने देंगे. मेरे खुद के कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त पाकिस्तान में हैं, और मुझे उनसे मिलने या प्यार करने से कोई नहीं रोक सकता.” नसीरुद्दीन के इस पोस्ट पर एक फेसबुक यूजर ने लिखा, “आप बॉलीवुड के कुछ गिने-चुने एक्टर्स में से एक हैं, जिनमें हिम्मत और सच्चाई के लिए खड़े होने का साहस है. आपको धन्यवाद सर.”

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हारी बहुत याद…’, पति की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं Mandira Bedi

Latest News

IPL 2026: सुपर संडे में 2 रोमांचक मुकाबले, LSG-GT और MI-RCB के बीच होगी कांटे की टक्कर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) में रविवार को 2 जोरदार मुकाबले खेले जाने हैं. पहला मुकाबला...

More Articles Like This