FY26 की पहली तिमाही में 20% से अधिक गिरा Tata Elxsi का मुनाफा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) की ओर से गुरुवार को FY26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया गया. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में कंपनी का मुनाफा 21.57% गिरकर 144.36 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि FY25 की समान अवधि में 184.07 करोड़ रुपए था. कंपनी के मुनाफे में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी 16% की गिरावट आई है.

FY25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 172.41 करोड़ रुपए का हुआ था मुनाफा

FY25 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को 172.41 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. FY26 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय 892.09 करोड़ रुपए रही है, जो कि पिछली तिमाही की ऑपरेशंस से आय 908.33 करोड़ रुपए से मामूली रूप से कम है. वहीं, सालाना आधार पर कंपनी की ऑपरेशंस से आय में 34 करोड़ रुपए की गिरावट हुई है.

जून तिमाही में 926.45 करोड़ रुपए थी आय

FY25 की जून तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय 926.45 करोड़ रुपए थी. टाटा एलेक्सी के सीईओ और एमडी मनोज राघवन ने कहा, यह तिमाही प्रमुख बाजारों में चुनौतीपूर्ण रही, जिसमें व्यापक आर्थिक अनिश्चितताएं, उद्योग और ग्राहक-विशिष्ट मुद्दे विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास खर्च और निर्णय लेने के चक्र को प्रभावित कर रहे थे.
मनोज राघवन ने कहा, कंपनी ने सबसे बड़े वर्टिकल में कारोबार की सुरक्षा करने, प्रमुख वर्टिकल में बड़े सौदे हासिल करने, निरंतर राजस्व प्रवाह बनाने और ग्राहकों के साथ हमारे संबंधों को बढ़ाने में मजबूती को प्रदर्शित किया है. टाटा एलेक्सी का शेयर 0.26% गिरकर 6,136 रुपए पर बंद हुआ. टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव, प्रसारण, संचार, स्वास्थ्य सेवा और परिवहन सहित विभिन्न उद्योगों में डिजाइन और टेक्नोलॉजी सेवाएं प्रदान करती है.

परिवहन व्यवसाय से आता है कंपनी के कुल राजस्व का 50% से अधिक हिस्सा

कंपनी के कुल राजस्व का 50% से अधिक हिस्सा परिवहन व्यवसाय से आता है, जिसमें कांस्टेंट करेंसी में तिमाही-दर-तिमाही 3.7% की वृद्धि हुई है. राघवन के आगे कहा, इस तिमाही में दो रणनीतिक सौदे हासिल किए हैं. हमें उम्मीद है कि शेष वर्ष में भी हमारे परिवहन व्यवसाय में निरंतर सुधार और वृद्धि होगी, जो हमारे द्वारा जीते गए सौदों, बड़े सौदों की एक अच्छी श्रृंखला और नए ग्राहक लोगो के सहयोग से संभव होगा.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: साल का पहला चंद्रग्रहण इन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 03 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This