प्रयागराजः कड़ी सुरक्षा में अतीक के बेटे अली को नैनी सेंट्रल जेल से भेजा गया झांसी जेल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
प्रयागराजः बुधवार की अलसुबह माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नैनी सेंट्रल जेल से झांसी जेल भेजा गया. मंगलवार रात प्रशासनिक आधार पर जेल तबादला का आदेश मिलने के बाद अधिकारियों ने उसे झांसी जेल ले जाने की तैयारी शुरू की.

सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया और फिर प्रिजन वैन में बैठाकर अली को नैनी सेंट्रल जेल से झांसी के लिए रवाना किया गया.

मालूम हो कि चकिया निवासी एक प्रापर्टी डीलर से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दिए जाने के मुकदमे में अली अहमद को ढाई वर्ष पहले गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया था. जेल में रहते हुए उसे प्रदेश के चर्चित उमेश पाल और दो सिपाहियों की हत्या के मामले में भी आरोपित बनाया गया है. अली अहमद को सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया.

तलाशी के दौरान रामद हुए थे रुपये

कई महीना पहले तलाशी के दौरान बंदी अली अहमद के पास से 1100 रुपये नकद बरामद हुए थे. इस मामले में डिप्टी जेलर सहित दो जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई थी. यह भी कहा जा रहा है कि माफिया अतीक के बेटे अली अहमद से अक्सर कुछ लोग खुद को अधिवक्ता बताकर मिलने जाते हैं, जिसको ध्यान में रखा गया है.

नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम का कहना है कि बंदी अली अहमद को कड़ी सुरक्षा के बीच झांसी जेल भेज दिया गया है.

Latest News

आज से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी छत्तीसगढ़ प्रवास: मुरिया दरबार में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत आज छत्तीसगढ़ जाएंगी. दो दिनी प्रवास पर राष्ट्रपति रायपुर...

More Articles Like This