Delhi Blast: ‘दोषियों को नहीं छोड़ेंगे…’, दिल्ली ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi Blast: बीते सोमवार की देर शाम लाल किले के सामने हुए ब्लास्ट के बाद पूरी दिल्ली हाई अलर्ट पर है. घटना के बाद से ही जांच एजेंसिया मौके पर मौजूद हैं. कई घंटों की पड़ताल के बाद साफ हो गया है कि लाल किले पर कार में हुआ धमाका एक आतंकी हमला था, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. वहीं, अब रक्षा मंत्री राजधानी सिंह ने भी इस हमले को लेकर चेतावनी जारी की है.

राजनाथ सिंह ने चेतावनी दी है कि धमाके की साजिश रचने वालों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा…

राजनाथ सिंह ने कहा, “इस धमाके की जांच की जा रही है. जांच में जो कुछ भी पता चलेगा, उसे लोगों के सामने रखा जाएगा. मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि जो कोई भी इस हमले का जिम्मेदार होगा, उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा.”

रक्षा मंत्री ने एक डिफेंस कॉनक्लेव में भाषण के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति मैं हृदय से संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों को शक्ति मिले.

दिल्ली पुलिस ने की आतंकी घटना की पुष्टि

मालूम हो कि सोमवार की देर शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके से पूरी राजधानी दहल गई. दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि लाल किला के सामने कार में हुआ धमाका आतंकी घटना ही थी.

दिल्ली धमाके की जांच शुरू हो चुकी है. अब सरकार इस पर विचार कर रही है कि हमले की छानबीन राष्ट्रीय जांच एजेंसी करेंगी या स्पेशल सेल? आज शाम तक केस की जांच किसी एजेंसी को सौंपी जा सकती है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This