भारत की अर्थव्यवस्था ने Q2 FY26 में 8.2% की मजबूत वृद्धि की दर्ज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 8.2% की मजबूत विकास दर हासिल की, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की 5.6% विकास दर से काफी अधिक है. यह जानकारी शुक्रवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने दी. इसके साथ ही वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में औसत विकास दर 8% तक पहुंच गई, जबकि वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में यह दर 6.1% थी. मंत्रालय ने यह भी बताया कि चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में देश की नॉमिनल जीडीपी 8.7% की दर से बढ़ी.

द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का मजबूत था प्रदर्शन

सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रियल जीडीपी वृद्धि दर के 8% से ऊपर निकलने की वजह द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन था. FY26 की दूसरी तिमाही में द्वितीयक क्षेत्र ने 8.1% और तृतीयक क्षेत्र ने 9.2% की वृद्धि दर दर्ज की है. द्वितीयक क्षेत्र में शामिल मैन्युफैक्चरिंग का विकास 9.1% रहा, जबकि कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 7.2% की वृद्धि हुई. तृतीयक क्षेत्र में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज में 10.2% की वृद्धि हुई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कृषि और उससे जुड़े हुए सेक्टर की विकास दर 3.5% रही. वहीं, इलेक्ट्रिसिटी, गैस, वाटर सप्लाई और अन्य यूटिलिटी सर्विसेज सेक्टर की वृद्धि दर 4.4% रही.

निजी अंतिम उपभोग व्यय में 7.9% की बढ़त दर्ज

FY26 की दूसरी तिमाही में निजी अंतिम उपभोग व्यय में 7.9% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.4% थी. चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में सरकारी अंतिम उपभोग व्यय (GFCE) में 2.7% की गिरावट आई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4.3% बढ़ा था. सरकार की जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में निर्यात 5.6% बढ़ा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 3% बढ़ने के मुकाबले अधिक है. वहीं, चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि में आयात में 12.8% की वृद्धि हुई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह केवल 1% बढ़ा था.

यह भी पढ़े: अक्टूबर में 5.3 अरब डॉलर तक पहुंचा भारत का PE और VC निवेश: Report

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग जारी, 152 सीटें, 1478 उम्मीदवार… दांव पर दिग्गजों की किस्मत

West Bengal Election 2026 के पहले चरण में 152 सीटों पर वोटिंग. 3.6 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू.

More Articles Like This