घना कोहरा ले रहा लोगों की जान, 2 ट्रकों में हुई जोरदार टक्कर, जिंदा जला ड्राइवर

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Etawah Road Accident: इन दिनों पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की मार झेल रहा है. ऐसे में विजिबिलि‍टी के कारण हादसे की खबरे भी ज्‍यादा आने लगी है. ताजा मामला आगरा-इटावा-कानपुर 6 लेन वाले हाईवे पर का है, जहां घने कोहरे के कारण 2 ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर कैबिन में फंस गया और आग लगने से जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई.

हालांकि हादसे के बाद दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची थी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. बता दें कि यह दर्दनाक हादसा गुरुवार देर रात पक्का बाग ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे-2 पर हुआ. हादसे के बाद सड़क पर जाम हो गया था जो क्रेन द्वारा ट्रक हटाए जाने के बाद ही खत्म हो पाया.

‘टक्कर के बाद जिप्सम लदे ट्रक में आग लग गई‘

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हरियाणा के अहलानाबाद से जिप्सम लेकर वाराणसी जा रहा एक ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया था. कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी और इसी बीच आगे वाले ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे टक्कर हो गई. टक्कर के बाद जिप्सम लदे ट्रक में आग लग गई और तेजी से फैलकर केबिन तक पहुंच गई.

केबिन से बरामद हुआ ड्राइवर का जला हुआ शव

इस दौरान ट्रंक ड्राइवर केबिन में ही फंसा था और आग की लपटों में घिरकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई. रास्ते से गुजर रहे लोगों ने आग की लपटें देखी और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी. इसके बाद मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था और ड्राइवर की मौत हो चुकी थी.

आग बुझने के बाद पुलिस ने जले हुए कैबिन से ड्राइवर का जला हुआ शव बरामद किया. पीछे चल रहे दूसरे ट्रक के ड्राइवर ने मृतक की पहचान हरियाणा के सिरसा निवासी जसकीरत सिंह उर्फ लवली के रूप में की. हादसे की वजह से इस व्यस्त सड़क पर कई घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा. पुलिस के मुताबिक, घने कोहरे में आगे वाले ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे वाले ड्राइवर को प्रतिक्रिया करने का मौका नहीं मिला और यह टक्कर हो गई.

इसे भी पढ़ें:- ‘एक महिने में 82 आतंकी हमले’, खैबर पख्तूनख्वा के हालातों पर मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This