चुकन्दर के जादुई फायदे, चेहरे पर गुलाबी-फ्रेश निखार लाने के लिए स्किन केयर रूटीन में करें शामिल

Must Read

Beetroot : आज से अपने स्किन केयर रूटीन में चुकंदर के गूदे को शामिल कर लीजिए. ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको फर्क खुद-ब-खुद दिखाई देने लगेगा. आइए जानते हैं कि चेहरे पर बीटरूट पल्प यानी चकुंदर का गूदा लगाने के क्‍या फायदे होते है.

बता दें कि चुकंदर का गूदा त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है. ऐसे में इसे रोजाना गालों पर लगाने से प्राकृतिक रूप से गुलाबी और फ्रेश निखार मिलता है. माना जाता है आपकी त्‍वचा को निखारने में काफी मददगार साबित होगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. यानी अगर आप अपनी त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना चाहते हैं या फिर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करना चाहते हैं, तो ऐसे में आप चुकंदर को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं.

इसके साथ ही अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आते हैं? तो विटामिन सी युक्त चुकंदर का गूदा दाग-धब्बों को या फिर डार्क सर्कल्स को या फिर पिग्मेंटेशन को हल्का करने में असरदार साबित हो सकता है. इतना ही नही बल्कि यह आपकी स्किन को फ्लॉलेस बनाने में कारगर साबित हो सकता है.

बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए चुकंदर के गूदे में थोड़ा सा दही या फिर शहद को मिलाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए. हालांकि, चुकंदर के गूदे को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए.

 इसे भी पढ़ें :- शिव तांडव को सुन लोग…, कोरियन स्टार ने सेट किया शिवरात्रि का माहौल

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This