रेलवे का सुपर ऐप ‘रेलवन’: अब एक ही ऐप से बुक होंगे सभी ट्रेन टिकट, UTS होगा बंद

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

भारतीय रेलवे अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले यूटीएस (UTS) ऐप को बंद करने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल इस ऐप के जरिए यात्री अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म पास और सीजन टिकट बुक करते हैं, लेकिन अब इसकी जगह रेलवे का नया सुपर ऐप ‘रेलवन’ लेगा. बताया जा रहा है कि यूटीएस ऐप को 1 मार्च से बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद यात्री इससे किसी भी प्रकार की अनारक्षित टिकट बुकिंग नहीं कर सकेंगे.

नया ‘रेलवन’ बनेगा एकीकृत प्लेटफॉर्म

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे आगे से टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का उपयोग करें. इस ऐप को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और इसे एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य एक ही इंटरफेस पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराकर यात्रियों की यात्रा को आसान बनाना है.

सबसे खास बात यह है कि रेलवन ऐप इस्तेमाल करने के लिए नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी. यात्री अपने मौजूदा यूटीएस या आईआरसीटीसी लॉगइन से ही इसमें साइन-इन कर सकते हैं.

एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध

रेलवन ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और इसे मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है. रेलवे का मानना है कि यह ऐप खासकर उन यात्रियों के लिए उपयोगी होगा जो कभी-कभार ट्रेन से यात्रा करते हैं, साथ ही रोजाना बिना आरक्षण वाले टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक साबित होगा.

डिजिटल भुगतान पर मिलेगी छूट

कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने रेलवन ऐप के माध्यम से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर 3 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है. यह छूट केवल डिजिटल भुगतान पर लागू होगी.

यह ऑफर 14 जनवरी से 14 जुलाई तक सीमित अवधि के लिए वैध रहेगा और केवल रेलवन ऐप से सीधे बुक किए गए टिकटों पर ही लागू होगा. यात्री यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और अन्य डिजिटल वॉलेट के जरिए भुगतान कर इस छूट का लाभ उठा सकते हैं.

यह भी पढ़े: अवैध कब्जों पर बड़ा प्रहार: यूपी के इस जिले में 300+ भवन होंगे जमींदोज

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This