इजराइली हमले में लेबनान में टॉप फाइनेंशियल ऑपरेटिव ढेर, टूटी हमास की कमर, IDF का दावा

Must Read

New Delhi: इजराइली सेना ने लेबनान में हमास के एक बड़े फाइनेंशियल ऑपरेटिव वलीद मुहम्मद दिब को मार गिराया है. दिब हमास के वित्तीय नेटवर्क का अहम हिस्सा था और वह अलग-अलग देशों में संगठन के लिए फंड ट्रांसफर करने का काम करता था. इसके अलावा वह लेबनान और सीरिया से आतंकियों की भर्ती में भी शामिल था. इजराइल डिफेंस फोर्सेज IDF के अनुसार यह कार्रवाई लेबनान में बढ़ते संघर्ष के बीच हुई है.

इजरायली हमलों में 20 लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में इजरायली हमलों में 20 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं. लेबनान में जारी हमलों के कारण हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं और राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं. वहीं, हिजबुल्ला ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. संगठन ने दावा किया कि उसने उत्तरी इजराइल के ठिकानों को निशाना बनाया.

हिजबुल्लाह के कई लड़ाकों को मार गिराया

IDF ने बताया है कि दक्षिणी लेबनान में जारी जमीनी ऑपरेशन के दौरान उसके सैनिकों ने हिजबुल्लाह के कई लड़ाकों को मार गिराया और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. सेना के अनुसार, 36वीं डिवीजन के सैनिकों ने हाल ही में कई इमारतों पर छापेमारी की, जिन्हें हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा था. इन जगहों से कई तरह के हथियार मिले हैं.

लेबनान में IDF की चार डिवीजन तैनात

IDF ने कहा कि 7वीं आर्मर्ड ब्रिगेड ने इस ऑपरेशन के दौरान 10 से ज्यादा हिजबुल्लाह लड़ाकों को मार गिराया. फिलहाल दक्षिणी लेबनान में हजारों सैनिकों के साथ IDF की चार डिवीजन तैनात हैं और ऑपरेशन जारी है. इजराइली सेना यहां और ज्यादा सैनिक भेजने की तैयारी कर रही है और बॉर्डर के पास एक बड़ा बफर जोन बनाने की योजना पर काम कर रही है, ताकि हिजबुल्लाह के खतरे को दूर रखा जा सके.

इसे भी पढ़ें. Middle East Crisis: श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बड़ा उछाल, 25% तक महंगे हुए पेट्रोल-डीजल

Latest News

सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, घर के वातावरण को भी बनाए बेहतर

Snake plant: आजकल लोग अपने घरों और आफिसो को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर...

More Articles Like This