Personality Rights: सलमान-ऐश्वर्या के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, आया बड़ा आदेश

Must Read

Mumbai: सलमान खान, अमिताभ बच्चन के बाद अब कार्तिक आर्यन ने भी अपने नाम के गलत इस्तेमाल पर आवाज उठाई है. कार्तिक आर्यन की परेशानी को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि जहां कहीं भी वेबसाइट या ऑनलाइन मीडिया पर उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया हो, वहां से वो तुरंत हटाई जाएं. कार्तिक आर्यन के वकील बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट में बयान दिया कि उनकी फोटोज का गलत जगह इस्तेमाल हो रहा था, जिस वजह से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा.

करियर के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं

सिर्फ इतना ही नहीं वकील ने यह भी बताया की कार्तिक आर्यन के नाम का इस्तेमाल करते हुए कुछ सामान भी बेचा जा रहा था और वो सामग्री आपत्तिजनक थी. उनके वकील का कहना है कि Ai के इस्तेमाल की वजह से कार्तिक आर्यन का नाम भी खराब हो रहा था, जो उनके करियर के लिए बिलकुल भी ठीक नहीं है. इन बातों को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति शर्मिला देशमुख ने यह फैसला किया है कि वो कार्तिक आर्यन के हक़ में ही फैसला लेंगी.

कई ऑनलाइन सोशल मीडिया का भी नाम

आदेश सुनाते हुए उन्होंने भारतीय और इंटरनेशनल के साथ-साथ कई ऑनलाइन सोशल मीडिया का भी नाम लिया है. ये लोग भी बिना किसी इजाजत के कार्तिक आर्यन का नाम व तस्वीर इस्तेमाल कर रहे थे. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, ऐश्वर्या राय और करण जौहर जैसी तमाम हस्तियों के बाद कार्तिक आर्यन ने भी पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

डिजिटल पहचान की चोरी को अब गंभीर

कार्तिक आर्यन अकेले नहीं हैं जो इस मुसीबत का सामना कर रहे हैं. ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी ऑनलाइन अपनी पहचान बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई की है. जैसे-जैसे और सितारे आवाज़ उठा रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि अदालतें भी डिजिटल पहचान की चोरी को अब गंभीरता से लेने लगी हैं.

इसे भी पढ़ें. ईरान में बढ़ते हालात के बीच सरकार का बड़ा फैसला, देशभर के सभी स्कूल बंद, अब ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Latest News

बोलीविया में ‘अल नीनो’ का कहर, राष्ट्रीय आपातकाल घोष‍ित, म्यांमार ने बनाए 600 राहत केंद्र

Bolivia: बोलीविया ने 'अल नीनो' के प्रभावों से निपटने के लिए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करने वाले...

More Articles Like This