Kerala CM Face: केरल के सीएम नाम पर सस्पेंस बरकरार, कांग्रेस नहीं तय कर पा रही नाम

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kerala CM Face: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ की जीत के आठ दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है. 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने वाली यूडीएफ सरकार अभी तक अपना नेता नहीं चुन पाई है. जिस फैसले की उम्मीद चुनाव परिणाम के तुरंत बाद की जा रही थी, वह अब एक सस्पेंस में बदल चुका है.

सबसे ज्यादा समर्थन केसी वेणुगोपाल को मिलता दिख रहा

राज्य में जीत का जश्न जारी है, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान लगातार बैठकों, रणनीति और अंदरूनी चर्चाओं में जुटी हुई है. मंगलवार को यह सस्पेंस ज्यादा गहराने वाला है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व ने पूर्व केपीसीसी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता थिरुवंचूर राधाकृष्णन को चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है. फिलहाल कांग्रेस के 63 विधायकों में सबसे ज्यादा समर्थन एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को मिलता दिख रहा है. उनके बाद वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन का नाम चर्चा में है.

कांग्रेस में नाराजगी भी देखने को मिल रही Kerala CM Face

हालांकि, केसी वेणुगोपाल के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे आने से पार्टी के एक बड़े वर्ग में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मानना है कि यह पद वीडी सतीशन को मिलना चाहिए, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में पिनराई विजयन सरकार के खिलाफ आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाई और सरकार को लगातार घेर कर रखा.

वेणुगोपाल के पास राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा हासिल है

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जहां केसी वेणुगोपाल के पास राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा हासिल है, वहीं सतीशन को जमीनी स्तर पर कांग्रेस समर्थकों का भावनात्मक समर्थन मिल रहा है. दूसरी ओर, रमेश चेन्निथला भी अपने लंबे प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव के कारण मजबूत दावेदार बने हुए हैं.

जनता के बीच पहुंच चुकी है बहस

अब यह बहस पार्टी दफ्तरों से निकलकर जनता के बीच भी पहुंच चुकी है. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक मौजूदा सांसद को केरल का मुख्यमंत्री क्यों बनाया जाए? हालांकि, कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि हाईकमान के लिए यह कोई बड़ी चिंता नहीं है. वे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी जैसे उदाहरणों का हवाला दे रहे हैं, जिन्होंने सांसद रहते हुए या केंद्र की राजनीति से राज्य की कमान संभाली थी. दिल्ली रवाना होने से पहले थिरुवंचूर राधाकृष्णन ने कहा कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. वहीं, वरिष्ठ नेता एमएम हसन ने उम्मीद जताई कि अब और देरी नहीं होगी और जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांडः CBI करेगी की जांच, अब तक तीन आरोपी अरेस्ट

Latest News

देश में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं की उपेक्षा करना उचित नहीं: डॉ दिनेश शर्मा

लखनऊ/पुणे: राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि देश में क्षेत्रीय भाषाओं की...

More Articles Like This