Ayodhya Ram Mandir Donation Case. राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, ‘सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार जारी है. विपक्ष जहां इस मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहा है, वहीं अब कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

गाजियाबाद में कार्यक्रम के दौरान रखा पक्ष

आचार्य प्रमोद कृष्णम गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गबन के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “ये पाप किसने किया इसका खुलासा होना जरूरी हैं. क्योंकि सनातन बड़ा है और सत्ता छोटी हैं. सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी.”

‘यह किसी फैक्ट्री या दुकान की चोरी नहीं है’

राम मंदिर की आस्था का उल्लेख करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “राम मंदिर करोड़ों की आस्था का विषय है. यह जो घोटाला है, यह जो चोरी है यह किसी बिजनेसमैन की फैक्ट्री में नहीं हुई है. यह लाला जी के दुकान की चोरी नहीं है यह भगवान राम के मंदिर की चोरी है.”

‘सनातन बड़ा है, सत्ता छोटी है’

कल्कि पीठाधीश्वर ने बिना किसी का नाम लिए कहा, “राम मंदिर में जो चोरी हुई वो घोर पाप है…इस्तीफा देना ना देना, पद पर बने रहना या पद छोड़ देना यह बहुत छोटे विषय हैं. सनातन बड़ा है सत्ता छोटी है. सनातन रहेगा तभी सत्ता आएगी. नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट राम मंदिर का शिलान्यास उन्होंने किया. उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा की.”

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आगे कहा, “पूरी दुनिया में सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोग हैं. राम मंदिर में जो हुआ उसकी तह में जाना जरूरी हैं. किसने यह पाप किया है उसका पर्दाफाश होना चाहिए. कौन दोषी है कौन निर्दोष है इसका फैसला जांच के बाद होगा.”

ट्रस्ट पदाधिकारियों को लेकर भी कही बड़ी बात

उन्होंने कहा, “जो लोग इतने बड़े पदों पर होते हैं जिनका अनुसरण दुनिया करती है, उन्हें फॉलो करती है. इन्हें आदर्श के रूप में देखा जाता है उनका नैतिक मूल्यों का निर्वहन करना बहुत जरूरी होता है. राम मंदिर ट्रस्ट जुड़े सभी पदाधिकारियों को नैतिक मूल्य का निर्वहन करते हुए अपने पदों से हट जाना चाहिए. यह हजारों करोड़ का मामला है. हजारों करोड़ का घोटाला है. करोड़ों लोग दर्शन के लिए पहुंचे हैं. किसी का भरोसा नहीं टूटना चाहिए.”

यह भी पढ़े: Gulmarg Gondola: फिर बहाल हुई केबल कार सेवा, CM उमर ने दिखाई हरी झंडी

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This