सोना, विदेश यात्रा और पेट्रोल-डीजल पर दिख रहा अपील का असर, मन की बात में PM Modi ने जताई खुशी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के ज़रिए देशवासियों को संबोधित करते हैं. आज ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इस एपिसोड में उन्होंने  सोना, विदेश यात्रा और पेट्रोल-डीजल पर अपील के असर की बात की.

देशवासियों से की थी अपील

‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पहले भी देशवासियों से अपील की थी कि जहां तक संभव हो, कुछ समय के लिए न खरीदें, विदेश यात्रा को टालने, पेट्रोल-डीजल की बचत करने की सलाह दी थी. इसके अलावा उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक और केमिकल-मुक्त खेती को अपनाने तथा जैविक खाद के अधिक उपयोग की भी अपील की थी.

पीएम मोदी ने जताई खुशी PM Modi Mann Ki Baat

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि देशवासियों ने उनकी अपील को न केवल सुना, बल्कि उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी है. पीएम मोदी ने बताया कि कई परिवारों ने निर्णय लिया है कि वे अपने पारिवारिक आयोजनों में इस बार नया सोना नहीं खरीदेंगे और आवश्यकता होने पर पुराने सोने को रीसायकल करके उपयोग करेंगे.

कई नागरिकों ने भेजा मैसेज

पीएम मोदी ने बताया कि कई नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किया है कि उन्होंने इस बार विदेश यात्राओं को टाल दिया है. इसके साथ ही कार पूलिंग को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है और अब कई लोग एक ही दिशा में जाने के लिए साझा वाहनों का उपयोग कर रहे हैं. इससे न केवल ईंधन की बचत हो रही है, बल्कि यातायात और प्रदूषण में भी कमी देखने को मिल रही है.

ये एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है

पीएम मोदी ने कहा कि लोग अब बसों और मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है. इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी बताया कि देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक खेती और जैविक खाद की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि इस ग्लोबल क्राइसिस का हम भारतीय मिलकर मुकाबला कर रहे हैं. मुझे विश्वास है जन भागीदारी की यही शक्ति हमें मजबूती देगी, हमें सफल बनाएगी.”

ये भी पढ़ें- कोचिंग सेंटर के बाद एक बार फिर धधक उठा लखनऊ, कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This