‘वेलकम टू जंगल’ ने की जबरदस्त कमाई, 9वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म

Must Read

Mumbai: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे शनिवार को इसने जबरदस्त कमाई की. साथ ही भारत में 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को भी पार कर लिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे हफ्ते में कदम रख दिया है. फर्स्ट वीकेंड के बाद फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई थी, लेकिन दूसरे शनिवार को इसने जबरदस्त कमाई की. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड धमाकेदार शुरुआत की थी.

दुनियाभर में 93.45 करोड़ का ग्रोस बिजनेस

फिल्म ने देश में 63.75 करोड़ का नेट कलेक्शन और दुनियाभर में 93.45 करोड़ का ग्रोस बिजनेस कर लिया था. सोमवार को वर्किंग डे होने की वजह से फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि, मंगलवार को चौंकाने वाला उछाल देखने को मिला और फिल्म की कमाई करीब 8.8 फीसदी बढ़कर 9.25 करोड़ पर पहुंच गई. इसके बाद, वर्किंग डेज के चलते बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई और इसने 6.15 करोड़ कमाए.

भारत में 93.15 करोड़ के कुल नेट कलेक्शन

वहीं गुरुवार को करीब 9,917 शोज के साथ फिल्म की कमाई थोड़ी और घटकर 5.50 करोड़ रह गई. इस तरह उतार-चढ़ाव के बीच ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपने पहले हफ्ते के सफर को भारत में 93.15 करोड़ के कुल नेट कलेक्शन के साथ खत्म किया और अब यह दूसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है. आठवें दिन फिल्म के शोज घटकर 7,557 रह गए, जिसकी वजह से इसने 4.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.

शनिवार की छुट्टी का फायदा मिला

इस कलेक्शन के साथ फिल्म की इंडिया में नेट कमाई 97.65 करोड़ तक पहुंच गई. अब नौवें दिन फिल्म को शनिवार की छुट्टी का फायदा मिला और इसकी कमाई में अच्छा उछाल आया. देशभर में 5,792 शोज के साथ फिल्म ने दूसरे शनिवार को 7.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसी के साथ अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ की भारत में कुल कमाई 105 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रोस कलेक्शन करीब 125.02 करोड़ हो गया है.

9वें दिन 2.50 करोड़ की एक्स्ट्रा कमाई

ओवरसीज मार्केट से भी 9वें दिन 2.50 करोड़ की एक्स्ट्रा कमाई हुई, जिससे फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 29.95 करोड़ पर पहुंच गया. इस तरह ‘वेलकम टू द जंगल’ का अब तक का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154.97 करोड़ हो चुका है. ‘वेलकम टू द जंगल’ साल सुपरहिट फ्रेंजाइजी ‘वेलकम’ (2007) की तीसरी किस्त है. इसका दूसरा पार्ट ‘वेलकम बैक’ (2015) मे रिलीज हुआ था जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा.

जंगल में खूंखार आतंकवादियों का गैंग

‘वेकलम 3’ की कहानी एक सनकी अरबपति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जंगल में एक बड़े बजट की फिल्म की नकली शूटिंग का नाटक रचता है. ट्विस्ट तब आता है, जब बॉर्डर के पास उसी जंगल में कुछ खूंखार आतंकवादियों का गैंग आ धमकता है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ में 30 से भी ज्यादा सितारों की लंबी फौज है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की आइकॉनिक तिकड़ी के साथ-साथ अरशद वारसी, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और दिशा पाटनी जैसे सितारों ने भी कॉमेडी का तड़का लगाया है. इसकी कहानी दिवंगत एक्टर-राइटर नीरज वोरा ने लिखी है.

इसे भी पढ़ें. एक हफ्ते तक नहीं होगी कोई बातचीत, न ही चलेगी गोली..अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This