Weather Update: सावधान! अगले 60 घंटे में मौसम दिखा सकता है खतरनाक रूप

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Highlights

  • बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया मानसून को फिर सक्रिय करेगा.
  • अगले 48 से 60 घंटे में 22 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी.
  • यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट.
  • उत्तराखंड और हिमाचल में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह.
  • दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के कई हिस्सों में उमस और गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम.

Weather Update Today: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया मानसून को दोबारा सक्रिय कर सकता है. इसके प्रभाव से अगले 48 से 60 घंटे के दौरान देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी, आकाशीय बिजली और कुछ इलाकों में बाढ़ व भूस्खलन जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने कई राज्यों के लोगों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, आगरा, औरैया और हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. वहीं प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बिहार में मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अररिया और किशनगंज में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा समस्तीपुर, वैशाली, दरभंगा और कटिहार समेत कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर में उमस से फिलहाल राहत नहीं

जहां देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है, वहीं दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी.

राजस्थान में बारिश कमजोर, धूलभरी आंधी की संभावना

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है. अगले कुछ दिनों तक जयपुर और जोधपुर में अच्छी बारिश की संभावना कम है. हालांकि, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल में येलो वॉर्निंग

बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमीय सिस्टम का सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है. अलीपुर मौसम केंद्र ने कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो वॉर्निंग जारी की है. यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी संभावना है.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश

आईएमडी ने इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला समेत मध्य प्रदेश के 17 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं भोपाल और सागर सहित कुछ क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अगले 48 से 60 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं. मौसम विभाग ने नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, शिमला और कांगड़ा समेत कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है. चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का दौर जारी

असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां पहले से ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में भी भारी बारिश जारी रह सकती है, जिससे बाढ़ और सड़क संपर्क बाधित होने की आशंका बनी हुई है.

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This