‘पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा’, एंटी पेपर लीक बिल पास होने पर PM मोदी ने Insta पर जारी किया Video

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Anti Paper Leak Bill: 30 जुलाई को देश के दोनों सदनों में एंटी पेपर लीक बिल पास हो गया. विपक्ष के वॉकआउट के बीच राज्यसभा में ये बिल ध्वनि मत से पारित हो गया. बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. वीडियो के ज़रिए उन्होंने संदेश दिया है कि पेपर लीक करने वाली गैंग पर कठोर कार्यवाही की जाएगी.

पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, साथियों विश्वस्त परीक्षा पद्धति इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं. टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो. राज्यों को सुझावों को ध्यान में लेना हो. क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार, इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है. बच्चों के भविष्य की चिंता पैदा कर रहा है. 

पेपर माफिया को बख्शा नहीं जाएगा Anti Paper Leak Bill

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इन सब को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है. टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है. पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाला गैंग देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा.

काम आगे भी चलता रहेगा

वीडियो में पीएम मोदी ने कहा, ‘इसके लिए कठोर कानूनों की भी जरूरत है. हम संसद में बिल लेकर गए थे और जैसा मैंने आपसे वादा किया था, आज दोनों सदनों ने कठोर प्रावधानों वाले इस बिल को पास कर दिया है. अब विश्वस्त परीक्षा पद्धति की दिशा में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘काम आगे भी चलता रहेगा. हम ऐसी परिस्थितियों को लंबे समय तक नहीं चलने देंगे. इसी विश्वास के साथ आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत के सपनों को पूरा करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलें.’

ये भी पढ़ें- दोस्त देश के सहारे कट रही पाकिस्तान की जिंदगी, चीन का कर्ज लौटाते ही फिर मांगने लगा उधार

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट.

More Articles Like This