चीन में फिर से खतरनाक कोरोना ने दी दस्तक! एक महीने में 5 लाख से ज्यादा मामले, एक संक्रमित की भी मौत

Must Read

Beijing: चीन में एक बार फिर खतरनाक कोरोना वायरस ने दस्तक दे दिया है. देश में जुलाई के दौरान COVID-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ोतरी का रुझान देखा गया. हालांकि वायरस लगातार बदल रहा है, लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि यह ज्यादा खतरनाक हो गया है. चीन के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण प्राधिकरण के अनुसार, जुलाई में COVID-19 के 5,22,000 नए मामले सामने आए, जिनमें 487 गंभीर मामले और एक मौत दर्ज की गई.

संक्रमण में मौजूदा बढ़ोतरी एक और नियमित चक्रीय लहर

चीनी सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (चीनी CDC) ने गुरुवार को कहा कि संक्रमण में मौजूदा बढ़ोतरी एक और नियमित चक्रीय लहर है, जिसकी गंभीरता पिछले दो वर्षों में देखी गई लहरों के बराबर है. मामलों में बढ़ोतरी की रफ्तार काफी धीमी हो गई है और देश अब इस महामारी के पीक (चरम) के स्थिर चरण (प्लेटो फेज) में है. चीनी CDC ने बताया कि जांचे गए सभी संक्रमण के नमूनों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई, जिसमें NB.1.8.1 स्ट्रेन और इसकी सब-लीनिएज (उप-वंश) के मामले सबसे ज्यादा थे.

गर्मियों में ज्यादा यात्रा करने के कारण संक्रमण में बढ़ोतरी

बीजिंग के एक रेस्पिरेटरी डिसीज स्पेशलिस्ट ने बताया कि आबादी की इम्युनिटी में कमी, वायरस में लगातार म्यूटेशन (जिससे मौजूदा एंटीबॉडी सुरक्षा कमजोर हो जाती है) और गर्मियों में ज्यादा यात्रा करने के कारण हाल ही में संक्रमण में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वायरस ज्यादा खतरनाक (पैथोजेनिक) हो गया है. देश भर में संक्रमण अपने पीक के करीब पहुंचते दिख रहे हैं और अगस्त के आखिर में मामलों की संख्या कम होने लग सकती है.

मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ा

सेंटिनल हॉस्पिटल सर्विलांस डेटा के अनुसार, 29 जून-5 जुलाई से 27 जुलाई-2 अगस्त के बीच, चीन के 1,041 COVID-19 और इन्फ्लूएंजा सेंटिनल अस्पतालों में सभी आउटपेशेंट और इमरजेंसी विजिट में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी का अनुपात मामूली उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ा. यह क्रमशः 4.3 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत, 4.5 प्रतिशत, 4.4 प्रतिशत और 4.5 प्रतिशत रहा. इसी दौरान, आउटपेशेंट और इमरजेंसी विभागों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी वाले मरीजों में COVID-19 पॉजिटिविटी रेट लगातार हफ्तों तक बढ़ा. जुलाई में COVID-19 मामलों में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ोतरी के पीछे कई कारण थे.

इसे भी पढ़ें. बंगाल: कांग्रेस नेता और उनके बेटे पर बरसाई गोलियां, धारदार हथियार से वार, दोनों की मौत

Latest News

Moradabad News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Moradabad News:: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को मुरादाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

More Articles Like This