CM योगी को छात्राओं ने बांधी राखी: सीएम की बच्चों को सलाह, स्मार्टफोन से बनाएं दूरी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

CM Yogi: शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘स्नेह बंधन’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कलाई पर स्कूली छात्राओं ने राखी बांधी. मुख्यमंत्री ने छात्राओं को उपहार भी दिए. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को तकनीक का संतुलित इस्तेमाल करने और पढ़ाई के साथ अच्छी पुस्तकों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया.

स्कूली छात्राओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी है. सीएम योगी ने कहा कि तकनीक आज के समय की जरूरत है, लेकिन इसकी अपनी सीमा भी है. स्मार्टफोन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है.

साथ ही, ज्यादा स्क्रीन टाइम का आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है. इस दौरान एक छात्र ने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के खराब प्रभाव को लेकर सवाल किया. जवाब में सीएम योगी ने बच्चों से स्मार्टफोन पर कम समय बिताने और अच्छी व प्रेरणादायक किताबें पढ़ने की अपील की.

आज की पीढ़ी के लिए स्मार्टफोन चुनौती

सीएम ने कहा कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो अच्छी सोच विकसित करनी होगी. तकनीक जरूरी है, लेकिन जब किसी चीज पर निर्भरता इतनी बढ़ जाए कि वह हमारी सोचने की क्षमता को प्रभावित करने लगे तो उससे दूरी बना लेनी चाहिए. उन्होंने स्मार्टफोन को आज की पीढ़ी के लिए एक चुनौती बताया.

मुख्यमंत्री ने कैलकुलेटर का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लोग पहाड़े और गिनती याद कर लेते थे. अब कैलकुलेटर पर बढ़ती निर्भरता से ऐसी चीजों को याद रखने की क्षमता कम हुई है. इसी तरह आज लोग लगभग हर काम के लिए स्मार्टफोन पर निर्भर होते जा रहे हैं.

सीएम योगी ने उन बच्चों को विशेष रूप से स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी, जो रोजाना चार से छह घंटे स्मार्टफोन पर बिताते हैं. उन्होंने कहा कि स्क्रीन टाइम को अचानक कम करने के बजाय धीरे-धीरे घटाया जा सकता है. कार्यक्रम में सीएम योगी ने छात्राओं के साथ सेल्फी भी ली.

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This