कारगिल युद्ध के महानायक कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती आज, अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vikram Batra: आज 9 सितंबर को कारगिल युद्ध के महानायक कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती मनाई जा रही. इस अवसर पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा. इसी कड़ी में गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने उनके बलिदान को याद किया.

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें नमन. कारगिल युद्ध में उन्होंने न केवल रणनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण चोटियों पर विजय प्राप्त की, बल्कि अपने अद्वितीय नेतृत्व और शौर्य से साथी जवानों का मनोबल भी आसमान पर पहुंचाया. मात्र 24 वर्ष की आयु में मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले ‘शेरशाह’ का जीवन सभी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा.”

ओम बिरला ने दी Vikram Batra को श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “कारगिल की बर्फीली चोटियों पर देशप्रेम के अटूट भाव और अप्रतिम वीरता के साथ राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन. कैप्टन बत्रा का शौर्य और साहस आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “परमवीर चक्र से सम्मानित कारगिल युद्ध वीर कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारगिल विजय के अमर नायक, परमवीर चक्र से सम्मानित, वीर योद्धा कैप्टन विक्रम बत्रा की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. कारगिल की चोटियों पर उनका पराक्रम हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम और शौर्य की भावना को सदैव जागृत करता रहेगा. जय हिंद!”

सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, “कारगिल युद्ध के वीर योद्धा, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान की गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी.”

ये भी पढ़ें- खार्ग द्वीप के पास अमेरिका ने मिसाइल हमले में उड़ाए ईरान के पांच तेल टैंकर, IRGC ने दी पलटवार की धमकी

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This