‘गोभी मंचूरियन’ के चक्कर में भरना पड़ा फाइन, शख्स की कहानी हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Viral News: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मेट्रो कोच के भीतर एक शख्स कुछ खाते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है ये वीडियो बेंगलुरु मेट्रो का है, जिसमें एक शख्स चाव से ‘गोभी मंचूरियन’ खाता नजर आ रहा है. जैसे ही शख्स ने मेट्रो के भीतर गोभी मंचूरियन खाना शुरू किया, आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही शेयर हुआ आग के जैसे फैल गया.

इतने का लगा फाइन
इस वीडियो की जानकारी जैसे ही बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को हुई. मेट्रो के अधिकारियों ने दोषी व्यक्ति की इस हरकत के खिलाफ एक्शन दिखाया और नियमों के उल्लंघन के आरोप में केस दर्ज किया. दोषी शख्स पर 500 रुपये का फाइन भी लगा.

थाने में मामला हुआ दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो व्यक्ति मेट्रो कोच में गोभी मंचूरियन खाते दिख रहा था, उसके खिलाफ जयनगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही नियमों के उल्लंघन में जुर्माना लगाया गया. जुर्मामा के साथ ही व्यक्ति ने स्टेशन पर ऐसा ना करने की शपथ भी खाई.

यह भी पढ़ें-

Latest News

मोहर्रम के चलते आज बंद रहेगा शेयर बाजार, एनएसई और बीएसई पर भी नहीं होगा कारोबार 

Share Market: मोहर्रम के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के सत्र में बंद रहेगा. इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज...

More Articles Like This

Exit mobile version