Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hariyali Teej 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है. इसे श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है. हरियाली तीज के दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा की जाती है. इस दिन कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर पाने और सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं. आज यानी 15 अगस्त को हरियाली तीज का व्रत है, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त?

Hariyali Teej 2026 कब है ?

हिंदू ज्योतिष पंचांग के (Hariyali Teej 2026) अनुसार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 14 अगस्त 2026 को शाम 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू हुई थी. तिथि का समापन आज 15 अगस्त 2026 को शाम 05 बजकर 28 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि सर्वमान्य होती है. उदय तिथि के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत आज 15 अगस्त को किया जा रहा.

हरियाली तीज पूजा विधि

  • हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें. इस सोलह श्रृंगार करने के बाद ही भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा के लिए जाएं.
  • इस दिन पूजा स्थल को फूलों से सजाकर एक चौकी रखें और उस चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें.
  • इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का षोडशोपचार विधि से पूजन करें. साथ ही मां पार्वती का सोलह श्रृंगार करें.
  • इसके बाद से विधि पूर्वक पूजा करते हुए भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत अर्पित करें और हरियाली तीज के कथा को पढ़े या श्रवण करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरुर पढ़ें ये कथा, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version