यूपी का एक अनोखा मंदिर जो करता है मौसम की भविष्यवाणी, सच्चाई जान वैज्ञानिक भी हैरान

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagannath Mandir: रहस्‍य, कोई भी र‍हस्‍य अपने भीतर कई सारी गुत्थियों को समेटे हुए होता है, जिससे सुलझाने में में सदियां बीत जाती हैं लेकिन उनका कोई परिणाम नहीं निकलता है. ऐसे में ही आज हम बात करने जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में स्थित एक मंदिर के बारे में बारिश की भविष्यवाणी लिए काफी प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि यह मंदिर अपने आप में कई सारे रहस्‍यों को समेटे हुई है.

आपको बता दें कि यह मंदिर कानपुर के भीतरगांव से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित भगवान जगन्नाथ के नाम से जाना जाता है. दूर-दूर से लोग यहां इस मंदिर में दर्शन के लिए आते है.

पहले ही टपकने लगती है पानी की बूंदे

इस मंदिर को लेकर दावा किया जाता है कि बारिश होने के 6-7 दिन पहले ही मंदिर के छत से पानी टपकने लगता है. कहा जाता है कि मंदिर के छत से जिस आकार में पानी की बूंदे टपकती हैए उसी आकार में बारिश भी होती है. इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि बारिश के शुरू होते ही छत पूरी तरह से सूख जाती है.

हालांकि इसके बारे में आज तक कोई नहीं पता लगा पाया कि यह पानी कहां से आता है, कब पानी टपकना बंद हो जाता है, क्‍या कहीं पानी स्‍टोर है. इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि इस मंदिर में पुरातत्व विभाग और वैज्ञानिक भी कई बार आ चुके हैं. लेकिन इसके रहस्‍यों का कोई पता नहीं लगा सका.

कभी नहीं गिरती आकाशीय बिजली

बता दें कि इस मंदिर में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति है. जिसमें भगवान विष्णु के 12 अवतार को देखा जा सकता है. दरअसल इस 12 अवतार में कलयुग में अवतार लेने वाले भगवान कल्कि की भी मूर्ति स्थापित है. इस मंदिर को लेकर ऐसा भी बताया जाता है कि मंदिर के गुबंद पर एक चक्र लगा है, जिसके वजह से आज तक कभी आकाशीय बिजली नहीं  गिरी. वहीं, मंदिर की बनावट बौद्ध मठ की तरह  है. मंदिर को लेकर अनुमान लगाया जाता है कि इसका निर्माण अशोक के शासन काल के समय का हुआ होगा.

इसे भी पढ़े:-मई में Entertainment का फूल डोज, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में-वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version