MP News: ‘यूपी में का बा’ के बाद अनामिका ने संभाला एमपी का मोर्चा, बताया ‘मामा मैजिक करत है’

Anamika Amber Reply To Neha Rathor: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं के बीच वार पलटवार पहले ही चल रहा था, अब गानों के जरिए भी वार पलटवार शुरू हो गया है. दरअसल, हाल ही में यूपी में का बा गाने से मशहूर नेहा सिंह राठौर ने अब अपना नया गाना ‘एमपी में का बा’ रिलीज किया था. इसके बाद क्या था कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने मुंहतोड़ जबाव देते हुए एक गाना ‘एमपी में मामा मैजिक करत है’ जारी किया जिसको उन्होंने बुंदेलखंडी भाषा में गाया है. इससे पहले अनामिका जैन अंबर ने ‘यूपी में बाबा बा’ गाने से नेहा सिंह राठौड़ को यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जवाब दिया था.

नेहा राठौर को दिया जवाब
जानकारी दें कि एमपी चुनाव से पहले नेहा सिंह राठौर ने एक गाना ‘एमपी में का बा’ गाया था. चुनाव से पहले उन्होंने गाने के माध्यम से सरकार पर कटाक्ष कसा. इसके बाद अब अनामिका जैन अंबर ने जवाब दिया है. कवयित्री ने कल ही इस गाने को जारी किया. जिसको सोशल मीडिया पर भर कर कमेंट और लाइक्स मिल रहे हैं, हालांकि कई लोग इस गाने पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि किसी भी राज्य के चुनाव के दौरान नेहा के गानों को कांग्रेस नेता शेयर करते हैं तो वहीं अनामिका के गानों को बीजेपी के समर्थक शेयर करते हैं.

शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
दरअसल, अपने गाने के माध्यम से अनामिका अंबर ने शिवराज सरकार की उपलब्धियों को गिनाया है. वहीं उनके गाने की शुरुआत ‘भोली जनता के कनवा भरत है, का बा, का बा करत है… जबकि जनता के मुझ से झरत है… मामा मैजिक करत है’, लाइन से होती है. अनामिका ने इस गाने के माध्यम से न केवल शिवराज सरकार की खूबियों को गिनाया है बल्कि नेहा सिंह राठौर को जवाब भी दिया है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version